Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तमिलनाडु में फूटा ओमीक्रोन बम, एक दिन में मिले 33 मरीज

by Raju Chaurasia • December 23, 2021
Advertisement
Ad

चेन्नई। तमिलनाडु में ओमीक्रोन के 33 मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 34 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमण्यम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 26, सलेम में 1, मदुरै में 4 मामले और तिरुवनमलाई में 2 मामले दर्ज किए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मताबिक यह वैरिएंट अब देश के 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में दस्तक दे चुका है। गुरुवार को तमिलनाडु में ओमीक्रोन के 33 नए केस आने के बाद देश में अब तक इस वैरिएंट के मामले 287 तक पहुंच गए हैं। हालांकि, 104 मरीज ओमीक्रोन को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें राज्य में वर्तमान COVID19 स्थिति की समीक्षा की गई। सीएम ने कहा कि रोजाना करीब 70,000 टेस्ट किए जा रहे हैं। सीएम ऑफिस के मुताबिक राज्य में 85% पात्र आबादी को वैक्सीन की दो डोज और 95% को पहली डोज दी जा चुकी है।

बुधवार को हरियाणा में 6 नए केस आए थे। इसके अलावा तेलंगाना में ओमीक्रोन के 14, केरल में 9, राजस्थान में 4, दिल्ली में 3, पश्चिम बंगाल में 2 और आंध्र प्रदेश में 1 नया केस आया। ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा 65 मामले अभी महाराष्ट्र से सामने आए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 57 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीसरे नंबर पर तेलंगाना है, जहां अब तक इस वैरिएंट के 38 केस पता चले हैं। वहीं केरल में 24 मामले सामने आ चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,495 नए मामले आए, 6,960 रिकवरी हुईं। इस दौरान 434 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.