Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पति की फरमाइश पर पत्नी ने जुगाड़ से बनाई तंदूरी रोटी, तरकीब देख जनता हो गई फैन

by Raju Chaurasia • May 5, 2024
Advertisement
Ad

जुगाड़ के मामले में हम इंडियंस का कोई तोड़ नहीं है. हम लोग अपने दिमाग से कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं. जिसे देख दुनिया सोच में सोच में पड़ जाती है. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक महिला ने खास तरीके से बगैर किसी ताम-झाम के होटल स्टाइल में तंदूरी स्टाइल में रोटी बनाई है. पति की फरमाइश पर पत्नी ने जुगाड़ से बनाई तंदूरी रोटी, तरकीब देख जनता हो गई फैन
जुगाड़ से बनाई तंदूरी रोटी

अगर आप इंटरनेट की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो इस बात को अच्छे से जानते होंगे कि यहां आए काम से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. यहां कई बार ऐसे-ऐसे हैक्स देखने को मिल जाते हैं. हालांकि कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद मन एकदम से खुश हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है. जिसे देखने के बाद यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे.

जुगाड़ के मामले में हम इंडियंस का कोई तोड़ नहीं है. हम लोग अपने दिमाग से कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं. जिसे देख दुनिया सोच में सोच में पड़ जाती है. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां एक महिला ने खास तरीके से बगैर किसी ताम-झाम के होटल स्टाइल में तंदूरी स्टाइल में रोटी बनाई है. जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला घर में रोटी बनाती हुई नजर आ रही है. महिला ने कुछ रोटियां बेल रखी है और फिर सभी में पानी लगाने के बाद उन्हें कुकर के अंदर साइड में चिपका देती है. इसके बाद वो कुकर को उल्टा कर देती है ताकि रोटी अच्छे से पक जाए और अंत में उसे एक-एक करके आराम से निकाल भी लेती है. जो दिखने में एकदम ढाबे स्टाइल लग रही है.

इस वीडियो को एक्स पर @HC_2304 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ पति जी ने बोला है तंदूरी रोटी खाऊंगा.’ खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा, ‘ ये जुगाड़ तो जबरदस्त है लेकिन इसके लिए काफी ज्यादा एक्सपिरियंस की जरुरत होगी.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ महिला का टैलेंट वाकई जबरदस्त है.’ एक अन्य ने लिखा, ‘ बैचलर्स को इस महिलाओं से सीखना चाहिए.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.