Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र

by Arpita Singh • May 27, 2025
सोमवती अमावस्या

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कृष्ण की नगरी मथुरा में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु विश्राम घाट पहुंचे और पुण्य अर्जित करने के लिए यमुना में स्नान, मंदिरों के दर्शन तथा दान-पुण्य किया।

इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने वट सावित्री व्रत के तहत वट वृक्ष की विधिवत पूजा की और अपने पतियों की दीर्घायु व पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की।

विश्राम घाट पर स्नान करने आई श्रद्धालु प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है और यमुना स्नान इस दिन बेहद पुण्यकारी माना जाता है। वहीं, श्रद्धालु विजय चतुर्वेदी ने कहा कि भक्तों ने स्नान और दान के माध्यम से आस्था व्यक्त की और पर्व की गरिमा को जीवंत किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.