Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज में नवरात्रि के दूसरे दिन माता की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

by Arpita Singh • March 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को ब्रज क्षेत्र के देवी मंदिरों में माता ब्रह्मचारिणी और माता चंद्रघटा की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। ब्रजवासियों ने श्रद्धा और भक्ति से दोनों देवियों की पूजा की और उनके आशीर्वाद के लिए मंगलकामना की। विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे थे, जिसमें श्रद्धालु भाग लेकर आहूतियां अर्पित कर रहे थे।

नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह से ही शहर में देवी मां की भक्ति का वातावरण था। श्रद्धालुओं ने पहले घरों में अज्ञारी जलाकर आहूतियां दीं और फिर मंदिरों में पहुंचकर अभिषेक, पूजन, अर्चन, और वंदन किया। भक्तों ने देवी को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए और कन्या पूजन भी किया। शाम को मंदिरों में फूल बंगले सजाए गए और देवी के श्रृंगार की विशेष व्यवस्था की गई।

इस दिन ब्रज के प्रसिद्ध देवी मंदिरों जैसे महाविद्या देवी, चामुण्डा देवी, कंकाली देवी, महिसासुरमर्दिनी, बगुलामुखी देवी, काली कैंट, रंगेश्वरी महाकाली, और कई अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धा से पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

यमुना पार स्थित चंद्रावली देवी मंदिर, बंदी आनंदी देवी मंदिर और मगोर्रा के मनसा देवी मंदिरों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। विशेष रूप से छटीकरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। सभी देवी मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जो नवरात्रि के पर्व की विशेषता को और भी अधिक आकर्षक बना रहा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.