Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गिर्राज जी को सवा लाख आम का भोग

by यूनिक समय • June 6, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, गोवर्धन। ब्रज में ठाकुर जी को समर्पित भाव में लाड़- प्यार लड़ाने की अलग-अलग परंपरा हैं। गर्मी के दौर में ठाकुर जी को ठंडी तासीर व मौसमी फलों का भोग लगाया जाता है।

इसी क्रम में परिक्रमामार्ग के जतीपुरा में मुखारविंद मंदिर में चंदन सेवा के बाद गिर्राज जी को सवा लाख आम का भोग लगाया गया। आम भोग मनोरथ की अनूठी छटा के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। भक्तों ने गिर्राज प्रभु से कोरोना जैसी बीमारी को दूर करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर शंकर कौशिक ने बताया कि ठाकुर जी भक्त के भाव के अधीन हैं। ब्रज में बाल स्वरूप में ठाकुर जी की सेवा होती है।
सवा लाख आम का भोग भक्तों को वितरित किया जाएगा। सवा लाख आम के भोग का आयोजन प्रथम बार हुआ है।
इस अवसर पर सखी दास, राजू पुरोहित, शंकर कौशिक एड., राम बल्लभ कौशिक, महेश मुखिया, गोकलेश प्रोहित, रिंकू प्रोहित, दाऊजी मुखिया, कन्हैया कौशिक एवं प्रमोद पुरोहित आदि थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.