Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

घरेलू विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई का गला दबाकर की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

by Raju Chaurasia • September 9, 2022

घरेलू विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई का गला दबाकर की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पटना में सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। दो चचेरे भाईयों के बीच घरेलू विवाद में पहले लड़ाई हुई फिर एक भाई ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के इटवा दोघरा गांव कि है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महेश चौधरी (30) इसी गांव का रहने वाला था। जबकि उसकी हत्या करने का आरोपी मृतक का चचेरा भाई शंकर चौधरी गांव का वार्ड सदस्य है। पुलिस उस घरेलू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना से गांव के लोग भी सदमे में हैं। एक वार्ड सदस्य द्वारा हत्या करना गांव और उसके आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव के लोगों का कहना है की दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद में पूर्व में मारपीट की घटना हो चुकी है। शुक्रवार सुबह भी घर में विवाद हुआ जिसके बाद महेश और वार्ड सदस्य के बीच मारपीट शुरु हो गई। विवाद इतना बढ़ गया को वार्ड सदस्य ने महेश की गलादबा कर हत्या कर दी। आरोपी वार्ड सदस्य नशे की हालत में था। कुछ ग्रामीणों का कहना है की घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर आज दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरु हुआ। दोनों एक ही छत के नीचे रहते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी वार्ड सदस्य फरार है। परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

महेश चौधरी की हत्या के बाद उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। पड़ोस की महिलाएं पत्नी को संभालने में जुटी हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जा रहा है। वार्ड सदस्य द्वारा हत्या किए जाने से गांव के लोग भी सदमे में हैं। इधर, घटना के संबंध में सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि घटना का कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है। घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.