Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एक क्लोरीन की टेबलेट से 20 लीटर पानी शुद्ध होगा, शुद्ध पेय जलापूर्ति के लिए क्लोरीन टेबलेट वितरित

by Raju Chaurasia • August 4, 2021

एक क्लोरीन की टेबलेट से 20 लीटर पानी शुद्ध होगा, शुद्ध पेय जलापूर्ति के लिए क्लोरीन टेबलेट वितरित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सिटी रिपोर्टर
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने  नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से नगर की मलिन बस्तियों में क्लोरीन की टैबलेट वितरित करने कार्यक्रम का शुभारम्भ  भीमनगर मलिन बस्ती से किया। उन्होंने  घर-घर जाकर क्लोरीन टैबलेट वितरित कराई। टेबलेट वितरण के दौरान प्रयोग करने की विधि भी बतायी।

अभियान के दौरान नगर की 100 से अधिक मलिन बस्तियों में क्लोरीन टैवलेट वितरित की जायेंगी। वर्षा के दौरान शुद्ध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए जोनवार अधिकारियों को नोडल नामित किया गया है। इसमें सत्येन्द्र कुमार तिवारी वृन्दावन जोन, डीके सिंह मथुरा सिटी जोन,  राज कुमार मित्तल भूतेश्वर जोन एवं  लवकुश गुप्ता औरंगाबाद जोन में टेवलेट वितरण कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग करेंगे। 01 क्लोरीन की टैबलेट से 20 लीटर पानी को शुद्ध किया जा सकता है।
वितरण कार्यक्रम में पार्षद उमेश भारद्वाज, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एसएस यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोनिका सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की सम्पूर्ण टीम शामिल थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.