यूनिक समय, नई दिल्ली। OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह 8 जुलाई को भारत में अपनी Nord सीरीज के दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ये दो स्मार्टफोन होंगे — OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5। इनके साथ ही कंपनी OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स को भी पेश करेगी। इन नए डिवाइसेज का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। OnePlus ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल और वेबसाइट पर इनकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर भी टीज़ किया जा चुका है। संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स OnePlus Nord 5 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। OnePlus Nord CE 5 को MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। दोनों डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो, इन फोनों में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बैटरी बड़ी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की संभावना है। Nord 5 में फ्लैट 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका डिजाइन OnePlus 13s से मिलता-जुलता हो सकता है। वहीं, Nord CE 5 में बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। फीचर्स के मामले में दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं, हालांकि स्टैंडर्ड Nord 5 में CE वेरिएंट की तुलना में थोड़े बेहतर हार्डवेयर मिल सकते हैं। वनप्लस के ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए Nord 4 और Nord CE 4 के अपग्रेड होंगे। लॉन्च के बाद ये फोन भारत में मिड-रेंज 5G सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकते हैं।