Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Operation Herof 2.0: लेखिका से फिदायीन बनी हवा बलोच का आखिरी वीडियो वायरल; युद्ध को बताया “मजेदार”

by Tarun Bhardwaj • February 2, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जारी ‘आजादी की जंग’ ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज 2’ के तहत पाकिस्तानी सेना पर भीषण हमले तेज कर दिए हैं। इस बीच, ग्वादर फ्रंट पर सक्रिय रही महिला फिदायीन हवा बलोच का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो उसकी मौत से महज 12 घंटे पहले रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो में वह पाकिस्तानी सेना को ललकारती और मुस्कुराते हुए युद्ध को “मजेदार” बताती नजर आ रही है।

हवा बलोच का आखिरी पैगाम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हवा बलोच लाल और नीले रंग का कुर्ता और BLA लोगो वाली टोपी पहने हुए है। हाथ में आधुनिक हथियार लिए हवा बलोच कहती है “बलूच देश, आज तुम्हारी एक बहन पंजाबी (पाकिस्तानी) सेना का सामना कर रही है। अब आप लोगों को साहस के साथ बाहर आना चाहिए। दुश्मन कायर है, वह सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहा।”

जब उसके साथी ने जंग के बारे में पूछा, तो हवा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “जंग मजेदार है।” वीडियो के अंत में उसकी और एक अन्य लड़ाके की खून से सनी लाश धूल में पड़ी दिखाई देती है, जो इस संघर्ष की भयावहता को बयां करती है।

कौन थी हवा बलोच और आसिफा मेंगल?

ये दोनों महिलाएं बलूचिस्तान के उस शिक्षित युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं जो अब कलम छोड़कर बंदूक उठा चुका है। हवा बलोच एक ‘जेन जी’ (Gen Z) शिक्षित महिला और लेखिका। उसके पिता भी BLA सेनानी थे, जो 2021 में मारे गए थे। पिता की मौत का बदला लेने के लिए हवा ने विद्रोह का रास्ता चुना।

बलूच आर्मी ने एक और महिला सुसाइड बॉम्बर आसिफा मेंगल के बारे में भी जानकारी दी, जो सिर्फ 24 साल की थी। अपने बयान में बलूच आर्मी ने कहा कि आसिफा मेंगल (24 वर्ष) ने 31 जनवरी 2026 को नोशकी में VBIED (कार बम) के जरिए ISI मुख्यालय को निशाना बनाया। आसिफा ने अपने 21वें जन्मदिन पर इस आत्मघाती दस्ते (मजीद ब्रिगेड) में शामिल होने की कसम खाई थी।

बलूचिस्तान में जारी खूनी जंग

बलूचिस्तान में पिछले 40 घंटों से खूनी संघर्ष जारी है। BLA ने दावा किया है कि हमले में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से अधिक जवान मारे गए हैं और 17 को बंदी बना लिया गया है। पाक सेना ने दावा किया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई में 145 विद्रोहियों को मार गिराया है, जबकि उनके केवल 17 सैनिक शहीद हुए हैं।

क्यों जल रहा है बलूचिस्तान?

बलूचिस्तान क्षेत्रफल में पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, लेकिन प्राकृतिक संसाधनों (गैस और खनिज) से भरपूर होने के बावजूद इसे सबसे गरीब रखा गया है। बलूच विद्रोहियों का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना और चीन मिलकर उनके संसाधनों को लूट रहे हैं। BLA अब पूर्ण आजादी की मांग कर रही है और युवा, शिक्षित बलूच नागरिकों का इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IND Vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच न खेलने पर BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.