Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पद्म भूषण से सम्मानित साध्वी ऋतंभरा का हरिद्वार में हुआ भव्य अभिनंदन

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली वात्सल्य मूर्ति साध्वी ऋतंभरा को हाल ही में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में हरिद्वार स्थित वात्सल्य गंगा आश्रय में उनके लिए नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस विशेष अवसर पर श्री श्याम ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से चर्चित जैन एवं राजीव गुप्ता ने पद्म भूषण से सम्मानित साध्वी ऋतंभरा को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया और चांदी की गदा भेंट की। सुंदरलाल गुप्ता (दिल्ली) ने पारंपरिक पगड़ी पहनाई, जबकि प्रकाश, सुरेंद्र, टीपी माहेश्वरी और सुनीता बंसल ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम में बी. आर. सिंगला, प्रेम पसरीचा और सुभाष जग्गा ने सम्मान पत्र भेंट किया। अमेरिका से रामजी भाई पटेल, राजस्थान (उदयपुर) से गुनेंद्र मेड़तिया, दिल्ली से पवन शर्मा, प्रदीप यादव और नरेश अग्रवाल ने साध्वी को कमल पुष्प अर्पित किए।

साध्वी शिरोमणि ने इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा के जीवन, कार्यों और समाज सेवा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संजय भैया, जय भगवान अग्रवाल, साध्वी साक्षी चेतन, महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया, स्वामी सत्यशील, साध्वी समन्विता, स्वामी सत्यश्रृवा और स्वामी सत्यश्रेय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमाशंकर राही द्वारा किया गया और जय भगवान अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.