Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सेना पर हुआ हमला, लेफ्टिनेंट समेत 4 सैनिकों की मौत

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गंभीर हमला किया गया है। यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान के शवाल इलाके में हुई, जहां बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक सैन्य जांच चौकी पर अचानक गोलीबारी कर दी। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक लेफ्टिनेंट समेत चार सैनिकों की जान चली गई।

सूत्रों के अनुसार, यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक स्थित है और अक्सर आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बना रहता है। हमले के संबंध में अभी तक पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं, इसी प्रांत के मूसाखेल जिले में सुरक्षाबलों द्वारा की गई एक गुप्त कार्रवाई में चार आतंकवादी ढेर कर दिए गए। जानकारी के अनुसार, ये आतंकवादी रारा शम क्षेत्र में एक राजमार्ग पर आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी पहले भी यात्री बसों पर हमलों और अन्य आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों और पुलिस पर इस तरह के हमले पहले भी हो चुके हैं। हाल ही में डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान कलां में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया था, जिसमें कई जवान हताहत हुए थे। लगातार हो रहे इन हमलों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.