Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट से कम से कम 9 लोगों की मौत; 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

by Tarun Bhardwaj • May 12, 2026
At least 9 killed in bomb blast in Khyber Pakhtunkhwa

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बम विस्फोट से कम से कम 9 लोगों की मौत; 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान का उत्तर-पश्चिमी राज्य खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से थर्रा उठा है। मंगलवार (12 मई, 2026) को लक्की मारवत जिले के एक व्यस्त बाजार में हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस धमाके ने शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है।

‘लोडर रिक्शा’ बना काल

स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में धमाका उस समय हुआ जब बाजार में लोगों की भारी भीड़ थी। विस्फोटकों से लदे एक लोडर रिक्शा के जरिए व्यस्त समय के दौरान भीड़ को निशाना बनाया गया। मरने वालों में दो ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं, जो मौके पर ड्यूटी पर तैनात थे। धमाके के बाद ‘बचाव दल 1122’ ने मोर्चा संभाला और घायलों को तत्काल नौरंग अस्पताल पहुँचाया। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

अफगानिस्तान सीमा पर तनाव

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। सोमवार (11 मई) को ही पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने अफगान चार्ज डी’अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध जताया था। इससे पहले शनिवार को बन्नू की फतेह खेल पुलिस चौकी पर हुए कार बम धमाके में 15 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि इन हमलों की साजिश अफगानिस्तान की धरती पर रची गई थी।

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान को चेतावनी दी है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल रोकने में नाकाम रहा है, इसलिए पाकिस्तान अब आतंकवादियों के खिलाफ ‘निर्णायक जवाबी कार्रवाई’ करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

सुरक्षा बलों की घेराबंदी और जांच

धमाके के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते (BDU) ने इलाके को घेर लिया है और मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। अस्पताल में स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है जो घायलों की जान बचाने के लिए रक्तदान कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘फ़ितना-अल-ख्वारिज’ जैसे आतंकी समूह इस क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गए हैं, जो पाकिस्तान की आंतरिक स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद NTA ने परीक्षा निरस्त कर 24 लाख छात्रों को दिया बड़ा झटका

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा