Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Pakistan: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा; ‘BLA के पास हमसे भी एडवांस हथियार, हम सिर्फ लाशें उठा रहे हैं’

by Tarun Bhardwaj • February 4, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बलूचिस्तान में जारी भीषण संघर्ष के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अपनी सेना की लाचारी का सार्वजनिक रूप से कबूलनामा किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तानी सेना बलोच लिब्रेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों का मुकाबला करने में अक्षम साबित हो रही है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बीएलए ने दावा किया है कि पिछले तीन दिनों के संघर्ष में उन्होंने 200 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है।

“हमारे पास वो हथियार नहीं जो विद्रोहियों के पास हैं”

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सदन में बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि बलूच लड़ाके पाकिस्तानी सेना की तुलना में कहीं अधिक अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। उन्होंने बताया कि बीएलए के पास अमेरिकी राइफल्स, नाइट विजन डिवाइसेज, और हीट-डिटेक्टिंग लेजर्स (कीमत 4-5 हजार डॉलर) मौजूद हैं। विद्रोहियों के पास 20 हजार डॉलर वाले ‘फुल कॉम्बैट गियर’ हैं, जबकि पाकिस्तानी सेना इन संसाधनों के अभाव में संघर्ष कर रही है। ख्वाजा ने माना कि पाकिस्तान के 40% भू-भाग वाले बलूचिस्तान के विशाल और दुर्गम इलाके में सुरक्षा मुहैया कराना मुश्किल है और सेना के जवान वहां गश्त करने में खुद को “शारीरिक रूप से विकलांग” महसूस कर रहे हैं।

15 शहरों पर BLA का ‘कब्जा’

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएलए ने बलूचिस्तान के 15 से ज्यादा प्रमुख शहरों पर नियंत्रण हासिल करने का दावा किया है। सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है और सुरक्षा बलों की चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने बेबसी जाहिर करते हुए कहा, “हम केवल अपने सैनिकों का जनाजा उठा रहे हैं।” उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार और सेना इस विद्रोह को दबाने में पूरी तरह विफल रही है।

बातचीत से इनकार, लेकिन डर बरकरार

हालाँकि ख्वाजा आसिफ ने BLA को “आतंकवादी” करार देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने वालों से कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन उनके पूरे भाषण में हार और डर की गूँज साफ सुनाई दी। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थिति अब पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। विशेष रूप से पंजाबी मजदूरों और नागरिकों को निशाना बनाए जाने से देश के भीतर गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Ghaziabad: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने छीनी तीन बहनों की जिंदगी; माता-पिता ने टोका तो 9वीं मंजिल से लगाई छलांग

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.