Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान: जाफर एक्सप्रेस में हुआ धमाका, पटरी से उतरे ट्रेन के 4 डिब्बे

by Arpita Singh • June 18, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पाकिस्तान में पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन एक तेज धमाके के बाद जकोबाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के चलते ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। सौभाग्यवश, इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने या मौत की कोई खबर नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें उनकी मंज़िल तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

धमाके के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि कुछ रिपोर्टों में इसे साजिश या तोड़फोड़ की आशंका बताया गया है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम तेज़ी से किया जा रहा है और एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोका गया है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक सुनसान इलाके में रोककर करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। उस घटना के पीछे बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन और सेना की मौजूदगी के खिलाफ विरोध जताना प्रमुख कारण बताया गया था। हालांकि, बाद में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद BLA ने यात्रियों को रिहा कर दिया था।

यह हालिया हादसा पाकिस्तान की रेल सुरक्षा प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.