Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर आतंकी हमला, 10 सैनिकों की मौत

by Raju Chaurasia • January 28, 2022

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में चेक पोस्ट पर आतंकी हमला, 10 सैनिकों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकी हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को बताया कि यह चौकी केच जिले में स्थित है। सेना के मीडिया विभाग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि आतंकवादियों ने यह हमला 25-26 जनवरी की रात को किया था।

सेना के मुताबिक, इस हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। सेना ने तीन आतंकवादियों को पकड़ लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से चल रहे हिंसक विद्रोह का गढ़ बना हुआ है। बलूच उग्रवादी समूहों ने पहले भी इस क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

कुछ दिनों पहले बलूचिस्तान के बोलन जिले के मशकाफ इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। रेलवे अधिकारी मुहम्मद काशिफ ने बताया कि धमाका तब हुआ जब रावलपिंडी जाने वाली जाफर एक्सप्रेस इलाके से गुजर रही थी। यह ट्रेन क्वेटा से आ रही थी। विस्फोट के कारण ट्रेन भी पटरी से उतर गई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.