Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पाकिस्तान अरब सागर क्षेत्र में कराची तट पर 24-25 को करेगा मिसाइल परीक्षण

by Tarun Bhardwaj • April 24, 2025
पाकिस्तान करेगा मिसाइल परीक्षण

पाकिस्तान अरब सागर क्षेत्र में कराची तट पर 24-25 को करेगा मिसाइल परीक्षण

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान भारत सरकार से बचने के लिए मिसाइल परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

पाकिस्तान ने अरब सागर क्षेत्र में मिसाइल का परीक्षण करने का फैसला किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है। यह परीक्षण 24-25 अप्रैल को कराची तट पर किया जाएगा। भारत की जांच इस घटना पर नजर बनाए हुए है। इसको लेकर गृह मंत्रालय में रॉ और आईबी चीफ की गृह सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक हो रही है।

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद बुधवार को सुरक्षा मामलों की जांच समिति (CCS) ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़े युद्ध लड़े जा चुके हैं लेकिन इस संधि पर पहले कभी भी स्थगित नहीं किया गया।

कैबिनेट कमेटी की बैठक में विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 1960 में सिंधु जल संधि से आजादी की बात हुई थी। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.