Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चीनी के लिए तरस रही पाकिस्‍तानी जनता, संकट में कपड़ा उद्योग, भारत के साथ व्‍यापार को आज मंजूरी देंगे इमरान खान!

by • March 31, 2021
Advertisement
Ad

पाकिस्‍तान में चीनी की बढ़ती कीमतों और संकटों से जूझ रहे कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार आज भारत के साथ व्‍यापार की फिर से शुरुआत कर सकती है। दोनों देशों में तनावपूर्ण रिश्‍तों के बीच यह पाकिस्‍तान का भारत के साथ संबंधों को सुधारने की दिशा में पहला बड़ा प्रयास हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक आज इमरान सरकार भारत के साथ व्‍यापारिक संबंधों को बहाल करने को मंजूरी दे सकती है।

पाकिस्‍तान की आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी बुधवार सुबह बैठक करेगी जिसमें भारत से चीनी और कॉटन के आयात पर फैसला किया जाएगा। इससे पहले अगस्‍त 2019 में जम्‍मू-कश्‍मीर का विशेष दर्जा खत्‍म करने के बाद पाकिस्‍तान ने भारत के साथ रिश्‍ते को तोड़ लिया था। पाकिस्‍तान सरकार चीनी और कॉटन का आयात ऐसे समय पर करने जा रही है जब इन दोनों के लिए पाकिस्‍तान को काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.