Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दहशत: सपा नेता के पंप पर गोली चलने से भगदड़, सूचना पर एसएसपी एवं एसपी सिटी पहुंचे घटनास्थल पर

by यूनिक समय • April 22, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के ग्राम बरारी स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने गार्ड को निशाना बनाते हुए गोली चलाकर दहशत फैला दी। गार्ड तो बाल-बाल बच गया । पेट्रोल पंप सपा के एक नेता बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पंप स्वामी बरारी निवासी वीरेन्द्र यादव चुनाव प्रचार के बाद एचपी की दिगम्बर सिंह फिलिंग स्टेशन स्थित ऑफिस पर बैठते थे। बुधवार की रात्रि लगभग 10 बजे दो अपाचे बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने आकर ऑफिस में बैठे गार्ड पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट गए, जिन्हें देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र यादव को फरह ब्लॉक के गांव बेरी गांव की सरदारी ने निर्विरोध बीडीसी चुना।

सूत्रों की माने तो गार्ड पर होने वाला जानलेवा हमला सपा नेता वीरेन्द्र यादव पर हो सकता था। फिलहाल देर रात्रि पुलिस ने पंप के गार्ड मोनू की तहरीर परं छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पंप पर गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाश जारी है, बदमाशों को उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.