Tue, Aug 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार; महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से दबोचा

by Tarun Bhardwaj • July 25, 2026
Bijendra Gupta, mastermind of the Maharashtra TET paper leak

Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार; महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार से दबोचा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रतिस्पर्धी और पात्रता परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक सिंडिकेट चला रहे माफियाओं के खिलाफ जांच एजेंसियों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। देश भर में पेपर लीक को लेकर जारी भारी छात्र आंदोलन के बीच इस गिरफ्तारी को बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बिहार में छापेमारी कर पकड़ा

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता TET पेपर लीक कांड के बाद से ही पुलिस को लगातार चकमा देकर कई महीनों से फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिहार में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। इससे पहले जांच एजेंसियां बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी समेत सिंडिकेट के कई अन्य सदस्यों को जेल भेज चुकी हैं।

स्टिंग ऑपरेशन से आया था चर्चा में

बिजेंद्र गुप्ता देश के कई बड़े और चर्चित पेपर लीक रैकेट का जाना-माना चेहरा रहा है। साल 2024 में हुए NEET पेपर लीक विवाद के दौरान मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में उसने कथित तौर पर NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की सुरक्षा व्यवस्था की कमियों और पूरे पेपर लीक सिंडिकेट के काम करने के तरीके को लेकर चौंकाने वाले दावे किए थे, जिसके बाद से ही वह केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर था।

कई बड़े नामों का हो सकता है पर्दाफाश

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस का मानना है कि पूछताछ में अंतरराज्यीय पेपर लीक नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और गिरोह से जुड़े अन्य सफेदपोशों के बारे में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूरे सिंडिकेट की जड़ तक जाने की तैयारी कर रही है।

छात्र आंदोलन के बीच बड़ी कामयाबी

बिजेंद्र गुप्ता की यह गिरफ्तारी ऐसे नाजुक समय में हुई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन चरम पर है। छात्र लगातार पेपर माफियाओं पर सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में इतने बड़े मास्टरमाइंड का पकड़ा जाना जांच एजेंसियों और सरकार के लिए एक राहत भरी खबर है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Farah: नए SDO शिवम गुप्ता ने संभाला कार्यभार; बोले— उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICSI ने घोषित किए CS Professional जून 2026 परीक्षा के नतीजे कंगना रनौत ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड पर दी अपनी प्रतिक्रिया मुस्लिम छात्रा की स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण नगरी मथुरा में दिखेगा अद्भुत नज़ारा चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच ISMA की बड़ी राहत भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे बीजिंग; विशेष प्रतिनिधि बैठक में होंगे शामिल MS धोनी को पछाड़ ऋषभ पंत बने विदेशी जमीन पर सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज NBEMS ने NEET PG 2026 पेपर लीक के दावे को किया खारिज