Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पवन सिंह के ‘काहे रुसेलु’ को 4 दिन में मिले 21 लाख व्यूज

by Tarun Bhardwaj • November 21, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज भी अब अलग लेवल पर है। लोग भोजपुरी गाने सुनना खूब पसंद करते हैं। शादी में इन गानों को धूम रहती है, यही वजह है कि ये गाने जितनी जल्दी बनते हैं उतनी ही तेजी से हिट भी हो जाते हैं। लो बजट में बनने वाले ये भोजपुरी गाने जल्दी से बन जाते हैं और इन्हें यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जाता है और इसी के साथ इन पर व्यूज आने का सिलसिला शुरू होता है। जब बात हो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की तो गाने चार गुनी रफ्तार से देखे जाते हैं। इन पर धड़ाधड़ व्यूज आते हैं। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले पवन सिंह का नया गाना हाल में ही रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस शिवानी सिंह भी हैं। इस गाना का नाम ‘काहे रुसेलु’ है।

इस गाने को रिलीज हुई अभी सिर्फ चार दिन ही हुई हैं। गाने की धूम देखने को मिल रही है। इस गाने को बार-बार देखा जा रहा है और लोग इस गाने को खूब चटकारे लेकर सुन रहे हैं। यही वजह है कि गाने पर सिर्फ चार दिन में ही 21 लाख से ज्यादा व्यूज हो गए हैं। लोग पवन सिंह और शिवानी को जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने पर अभी तक लगभग डेढ़ लाख लाइक आ चुके हैं। गाने में पवन सिंह अपने आइकॉनिक स्टाइल में दिख रहे हैं। उन्होंने सतरंगी शर्ट कैरी की है वहीं शिवानी सिंह नीली साड़ी में दिख रही हैं। गाने में फिल्माया गया एक बेडरूम सीन है, जिसमें पत्नी अपने गुस्साए पति को मना रही है।

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने ही अपनी आवाज भी दी है। गाने के बोल शुभम सिग्रिवाल ने लिखा हैं और इस गाने को डीआरएस म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। बता दें, भोजपुरी फिल्मों में पवन सिंह बड़ा नाम हैं। भोजपुरी गानों को सुपरहिट बनाने के बाद अब सिंगर बॉलीवुड का भी रुख कर रहे हैं। हाल में ही उनके दो गाने रिलीड हुए। राज कुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘स्त्री 2’ में उनके गाने देखने को मिले। दोनों ही गाने सुपरहिट साबित हुए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.