Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नगर आयुक्त के प्रयास: कोरोना से जंग जीतेंगे, अधिकारी व कर्मचारियों को पढ़ाया.. राष्ट्र सेवा का पाठ

by यूनिक समय • April 23, 2021

नगर आयुक्त के प्रयास: कोरोना से जंग जीतेंगे, अधिकारी व कर्मचारियों को पढ़ाया.. राष्ट्र सेवा का पाठ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नगर संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुयय झा अपनी टीम के साथ कोरोना से जंग जीतने के लिए हौंसले के साथ सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को उन्होंने राष्ट्र सेवा का पाठ पढ़ाया। कहा कि राष्ट्रीय सेवा से बढ़कर कोई सेवा और धर्म नहीं है।

वर्तमान महामारी में मानवता की सेवा के लिए हमें आगे आना होगा। कहा कि कोरोना योद्धा होने पर हमे गर्व है। उन्होंने कहा समाज को इस भयानक वायरस से बचाने के लिए नगर निगम की जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण है। कोरोना के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए शनिवार और रविवार के लॉकडाउन में शहर के चप्पे-चप्पे को सेनेटाइज करने का रहेगा। नगरीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को थामने के लिए नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन, फागिंग, सफाई, मच्छर मार दवा लारवा का छिड़काव युद्ध स्तर पर कर रही है।

नगर आयुक्त आईएएस अनुनय झा सुबह होते ही दोपहर तक एक ही काम में लगे रहते हैं कि किस किस वार्ड में क्या-क्या काम हुआ। सूचना मिलने पर अलग- अलग क्षेत्र में विभिन्न कार्यो के लिए टीम रवाना करवाते हैं। दोपहर खत्म होते ही नगर आयुक्त सायं 4 बजे से फिर कार्रवाई करना शुरू कर देते हैं। छोटे से बड़े अधिकारी तक से वह स्वयं फीडबैक लेते हैं।

शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड के समीप झींगुरपुरा नया नगला बहादुरपुरा मेंं सैनिटाइजेशन कराया। टैंकरों, प्रैशर मशीन एवं अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से गोवर्धन रोड, जेल कंट्रोल रूम, रामकृष्ण मिशन हॉस्पीटल, मथुरा ब्लॉक कार्यालय, टैंक चौराहा, मंडी समिति चौराह, जिला अस्पताल, कंकाली रोड, हैजा अस्पताल, वृंदावन में पागल बाबा अस्पताल, डीग गेट तथा गोपीनाथ बाजार वृंदावन सहित दर्जनों क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.