Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अपराध समाचार: पेटीऍम के फील्ड मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी बोली जॉब के लिए तनाव में थे, भाई ने कहा उसे कई ऑफर थे

by vaishali • February 28, 2024
पेटीऍम

अपराध समाचार: पेटीऍम के फील्ड मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी बोली जॉब के लिए तनाव में थे, भाई ने कहा उसे कई ऑफर थे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इंदौर में पेटीऍम कंपनी के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वे इंदौर स्कीम नंबर 78 में रहते थे। पत्नी ने शाम को उन्हें फंदे पर लटके देखा और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद परिजन शव को लेकर ग्वालियर रवाना हो गए। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जॉब के लिए तनाव में थे
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर में गौरव पिता सुरेश गुप्ता (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वे इंदौर में ही पेटीएम कंपनी में ऑपरेशन फील्ड मैनेजर थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से जॉब के लिए गौरव तनाव में चल रहे थे। आशंका है कि उन्होंने इसी कारण से सुसाइड किया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सही कारण क्या है।

दो बेटियों को छोड़कर चले गए पिता
करीब 8 साल पहले गौरव की शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी मोहिनी और सात व डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। परिवार के मुताबिक गौरव मूल रूप से ग्वालियर के समाध्या कॉलोनी का रहने वाला है। घर में बुजुर्ग माता-पिता और बड़ा भाई है। सुसाइड को लेकर अभी किसी तरह के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। पत्नी मोहिनी ने पुलिस को दी प्रारंभिक जानकारी में कहा है कि वे कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में थे। उन्हें नौकरी जाने का डर था। आशंका है कि इसी कारण से उन्होंने सुसाइड किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.