Sun, Jun 14th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला को देख कर भावुक हुए लोग

by tanuja • January 22, 2024
Advertisement
Ad

रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। प्रधानमंत्री ने रामलला की आंखों से पट्टी खोली। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं। रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।
बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला सुशोभित हो रहे हैं। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। पूरा देश राममय नजर आ रहा है। पूरी अयोध्या आलौकिक और भव्य हो गई है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु, मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.