Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर लोगों ने किया दीपोत्सव

by Arpita Singh • January 13, 2025
श्रीराम मंदिर

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर लोगों ने किया दीपोत्सव

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा ने सामूहिक रूप से दीप जलाए। नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में यज्ञ किया गया।

भगवान श्रीरामदरबार के सामने 108 दीपों से जय श्री राम बनाया गया। सामूहिक रूप से आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर कन्हैयालाल गोयल, अध्यक्ष योगेश धनौतिया, उपाध्यक्ष भूदेव प्रसाद शर्मा, महामंत्री राजपाल शर्मा, मीडिया प्रभारी भारत शर्मा, राजकुमार, प्रदीप तथा गौरव गोयल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.