Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कृष्णा नगर बी ब्लाक में रात को तीन कारों के शीशे तोड़े, सिरफिरों की हरकत से कालोनी के लोग हतप्रभ

by यूनिक समय • April 9, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर बी ब्लाक क्षेत्र में खड़ी कारों के शीशे टूटे देखकर सुबह हर कोई चौंक गया। एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन कारों के शीशे तोडे़ गए। शीशे तोड़ने के पीछे का मकसद समझ नहीं आया।

गाड़ियों के मालिक गणेश तिवारी, भानु प्रताप सिंह एवं विवेक सिंह जादौन भी परेशान थे। ऐसा कौन से सिरफिरे आ गए। उन्होंने तीनों गाड़ियों को निशाना बनाया। उनका माथा ठनका। घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से सिरफिरों को पकड़ने की कोशिश की गई। यह सिरफिरे तीसरी आंख में कैद हो गए।

सिरफिरों ने आधी रात के बाद करीब दो से ढाई बजे तक कारों के पीछे के शीशों को तोड़ा है। सिरफिरे स्कूटी पर सवार दिख रहे हैं। इस घटना के बारे में कृष्णा नगर पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिरफिरों की तलाश कर रही है। भरोसा दिलाया कि यह सिरफिरे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.