Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा, लोग बोले..पानी दो- पानी दो

by Raju Chaurasia • July 27, 2021

जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा, लोग बोले..पानी दो- पानी दो

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad
संवाददाता
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु के क्षेत्र में जल संकट। जल  संकट से गुस्साए लोग आज सुबह घरों से बाहर निकल आए। भरतपुर गेट चौराहा से जंक्शन रोड पर जाम लगाकर पानी दो पानी दो के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस क्षेत्र में कई दिनों से जलापूर्ति का संकट चल रहा है।
भीषण गर्मी में लोग वैसे ही परेशान है और जल संकट हो जाए तो क्या स्थिति होगी। लोगों का कहना कि पार्षद से कई बार शिकायत कर दी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। महिलाओं का कहना है कि कभी-कभी रात के दौरान जलापूर्ति होती है तो कुछ पानी भर लेते हैं तो कुछ लोग नींद में होने के कारण वंचित रह जाते हैं। नगर निगम की ओर से पानी के टैंकर आते हैं तो आपस में लोग झगड़ा कर बैठते हैं। प्रदर्शन के दौरान खाली बर्तन लेकर महिलाएं बाहर आई। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को गुस्सा शांत कराया। जाम के कारण काफी देर तक यातायात बाधित हो गया था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.