Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में पेट्रोल ने शतक पार किया

by Raju Chaurasia • August 3, 2021

मथुरा में पेट्रोल ने शतक पार किया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कार्यालय संवाददाता
मथुरा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर हर किसी की नजर रहती है। फिलहाल तीन-चार दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई वृद्धि नहीं की गई किंतु मथुरा में पेट्रोल पावर की कीमत शतक पार कर 101 रुपये से अधिक प्रति लीटर हो गई पर साधारण पेट्रोल की कीमत 98-99 रुपये के  बीच प्रति लीटर के आसपास चल रही है। अंदाज लगाया जा रहा है कि एक या दो हफ्ते में साधारण पेट्रोल की कीमत भी शतक पार कर जाएगी। फिलहाल कंपनियों ने व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 72.50 रुपये की वृद्धि कर व्यापारियों को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। इस सिलेंडर की बढ़ी कीमत अब मिठाई की कीमतों पर जरुर असर डालेंगी।

बाजार में रक्षाबंधन, स्वंतत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मिठाई बनाने की तैयारी कर रहे मिठाई विक्रेता सबसे अधिक परेशान दिखाई दे रहे हैं। उनके यहां से व्यावसायिक सिलेंडर सबसे अधिक इस्तेमाल होता है, उस सिलेंडर की कीमत बढ़ी तो निश्चित है तो आने वाले समय में मिठाइयों की कीमतों पर भी इजाफा होगा। इसी तरह से रेस्टोरेंट तथा होटल मालिक भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उनके यहां भी व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग होता है।

उसकी बढ़ी हुई कीमत भी ग्राहकों की जेबों का और खाली कराएंगी। रेस्टोरेंट तथा होटलों में खाने के थाली की कीमत बढ़ जाएंगी। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर गृहणियों से यूनिक समय टीम ने बातचीत की। ममता अरोड़ा का कहना था कि महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सरकार की ओर से महंगाई कम कर देने वाला एक भी बयान नहीं आ रहा है। साधना गुप्ता कहती हैं कि इस समय महंगाई के सभी रिकार्ड टूट गए हैं। सरकार से कैसी भी उम्मीद करना बेकार है। प्रमोद कुमार का कहना है कि सरकार किसी की भी हो, किसी को जनता की चिंता नहीं रहती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.