Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने करोल बाग के रविदास विश्राम धाम मंदिर में टेका माथा

by Prahlad • February 16, 2022

पीएम मोदी ने करोल बाग के रविदास विश्राम धाम मंदिर में टेका माथा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पीएम नरेन्द्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली के करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे। पीएम ने कहा कि संत रविदास ने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में आज रविदास जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे। मोदी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका। पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त थी।
इससे पहले, पीएम मोदी ने मंगलवार कहा था कि संत रविदास ने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पीएम ने ये भी कहा कि मेरी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.