Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का PM मोदी ने किया उद्घाटन

by Arpita Singh • June 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया। यह पुल चिनाब नदी पर बना है और उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का एक अहम हिस्सा है। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने तिरंगा लहराकर एक प्रतीकात्मक संदेश दिया, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता पर सवाल उठाने वाले पड़ोसी देशों—चीन और पाकिस्तान—के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

चिनाब ब्रिज को इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना माना जा रहा है। 359 मीटर की ऊंचाई के साथ यह एफिल टावर से भी ऊंचा है। स्टील और कंक्रीट से बना यह पुल अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में निर्मित किया गया है और इसे भूकंप तथा तेज हवाओं का सामना करने की क्षमता के साथ तैयार किया गया है। इसकी कुल लंबाई 1,315 मीटर है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने पुल का निरीक्षण किया और इसके निर्माण में लगे इंजीनियरों व श्रमिकों से संवाद किया। उन्होंने परियोजना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ट्रेन के लोको पायलट रामपाल शर्मा ने भावुक होकर कहा कि यह ट्रेन सिर्फ एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि देश के एक बड़े सपने की पूर्ति है। उन्होंने कहा, “यह रूट बेहद कठिन था, लेकिन भारतीय रेलवे के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने अपने समर्पण और मेहनत से इसे संभव कर दिखाया।”

यह ब्रिज और नई रेल सेवाएं न केवल कश्मीर घाटी की भारत के बाकी हिस्सों से कनेक्टिविटी को मजबूत बनाएंगी, बल्कि यह एक सामरिक और विकासात्मक दृष्टि से भी बेहद अहम कदम है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.