Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

PM Modi: पीएम मोदी ने कोलकाता में किया अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, प. बंगाल को दी 15400 करोड़ की सौगात

by vaishali • March 6, 2024
पीएम मोदी

PM Modi: पीएम मोदी ने कोलकाता में किया अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन, प. बंगाल को दी 15400 करोड़ की सौगात

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छह नई मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके तहत कोलकाता में हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच अंडर वाटर मेट्रो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई गई। इसी के साथ भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग भी यातायात के लिए खुल जाएगी। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए और छात्रों के साथ संवाद किया।

इन मेट्रो सेवाओं को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवि सुभाष मेट्रो, माझेरहाट मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो, मेरठ-आरआरटीएस सेक्शन, पुणे मेट्रो, एस्प्लेनेड मेट्रो-कोलकाता से मेट्रो रेलवे सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।

मेट्रो कर्मचारियों के साथ भी लंबी बातचीत की
पीएम मोदी ने मेट्रो कर्मचारियों के साथ भी लंबी बातचीत की। इस दौरान बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी भी उनके साथ ट्रेन में मौजूद थे।

कॉरिडोर की पहचान 1971 में की गई थी
मेट्रो रेल के मुताबिक, इस कॉरिडोर की पहचान 1971 में शहर के मास्टर प्लान में की गई थी। मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि हावड़ा और कोलकाता पश्चिम बंगाल के दो सदियों पुराने ऐतिहासिक शहर हैं और यह सुरंग हुगली नदी के नीचे से इन दोनों शहरों को जोड़ेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.