Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को छोड़ा पीछे, इतने हुए फॉलोअर्स एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

by Gunja Singh • August 21, 2024
Advertisement
Ad
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में आगे निकल चुकी हैं। दोनों के फॉलोअर्स में थोड़ा सा ही फर्क है। हालांकि ट्विटर (X) पर नरेंद्र मोदी काफी आगे हैं। वहां उन्हें 101.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर इस वक्त स्त्री 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं।
 श्रद्धा कपूर अब इंस्टाग्राम पर टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नंबर 1 पर विराट कोहली हैं, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 91.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।
विराट कोहली के 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं। प्रियंका चोपड़ा को 91.8 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। आलिया भट्ट के 85.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और दीपिका पादुकोण के 79.8 मिलियन। शाहरुख खान इन सबसे काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर उनको 47.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। यह हॉरर कॉमेडी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा वरुण धवन, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार कैमियो में हैं।
श्रद्धा कपूर इस वक्त स्त्री 2 की सफलता का जश्न मना रही हैं। श्रद्धा कपूर अब इंस्टाग्राम पर टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। नंबर 1 पर विराट कोहली हैं, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरा नंबर श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 91.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। यह डेटा 21 अगस्त 2024 का है।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.