Thu, Jul 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

PM Modi On Paper Leak: NEET पेपर लीक पर एक्शन में पीएम मोदी; फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का किया ऐलान

by Tarun Bhardwaj • July 23, 2026
PM Modi On Paper Leak

PM Modi On Paper Leak: NEET पेपर लीक पर एक्शन में पीएम मोदी; फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का किया ऐलान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर संग्राम का केंद्र बना हुआ है। गुरुवार को भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को सीधा संदेश देते हुए बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

“युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता” — पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक पोस्ट जारी कर देश के विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

राहुल गांधी का पलटवार

प्रधानमंत्री के बयान पर तुरंत पलटवार करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, और आरोप लगाया कि न सिर्फ एजुकेशन सिस्टम पर कब्जा कर उसे बर्बाद होने दिया गया बल्कि इसके जिम्मेदार लोगों को संरक्षण भी दिया गया; इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, पीएम द्वारा देश के छात्रों से माफी मांगने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हिंसा करने वाले पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांगें दोहराईं।

सोनम वांगचुक ने दिए अनशन खत्म करने के संकेत

दूसरी ओर, अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन समाप्त करने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। सरकार की ओर से शिक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का आश्वासन मिलने के बाद सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि यदि सरकार छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का लिखित भरोसा देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

संसद में चर्चा को तैयार सरकार

मामले को शांत करने और गतिरोध दूर करने के लिए सरकार संसद में भी इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने को तैयार है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संसद में पेपर लीक पर चर्चा का भरोसा देते हुए कहा कि विपक्ष दिन और समय तय कर ले। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि विपक्ष गैर-बीजेपी शासित राज्यों में होने वाले पेपर लीक के मामलों पर चुप्पी क्यों साध लेता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; नंगे पैर चलकर किए संत प्रेमानंद महाराज जी के किए दर्शन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

NEET पेपर लीक पर एक्शन में पीएम मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचे विराट कोहली -अनुष्का जंतर-मंतर पर उग्र प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला पटना में छात्र संगठन आइसा का उग्र प्रदर्शन रेलवे ने 4,098 पदों पर निकाली बंपर भर्तीया NEET टॉपर पंशुल बंसल ने प्रदर्शन में जाने के बजाय पढ़ाई पर किया फोकस NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज पर संसद में हंगामा