Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भोपाल में PM मोदी ने लिया महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग

by Arpita Singh • May 31, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में भाग लिया। यह आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जहां प्रधानमंत्री ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और महिलाओं के योगदान को सराहा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने महिला नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सुरक्षा से लेकर संचालन तक महिलाओं के हाथों में है। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के उत्थान और विकास को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं और शिलान्यास किए।

पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो की येलो लाइन के छह किलोमीटर लंबे सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का भी वर्चुअली लोकार्पण किया गया। उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे घाटों और 83.39 करोड़ रुपये की लागत से बैराज, स्टॉप डेम और वेंटेड काज-वे के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य क्षिप्रा और कान्ह नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होंगे।

इसके अलावा, 483 करोड़ रुपये की लागत से 1,271 नए अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की गई।

यह दौरा प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला था, जिसमें महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए राज्य को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.