Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने SCO में आतंकवाद का मुद्दा उठाया, पहलगाम हमले का किया जिक्र

by Tarun Bhardwaj • September 1, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान आतंकवाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भारत या कोई भी देश आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे मानवता पर हमला बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि एससीओ के सदस्य के रूप में भारत ने बहुत सकारात्मक भूमिका निभाई है।

एससीओ के लिए भारत का दृष्टिकोण

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ के लिए भारत के दृष्टिकोण को तीन स्तंभों पर आधारित बताया: एस – सुरक्षा, सी – संपर्क और ओ – अवसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO में आतंकवाद का मुद्दा उढ़ाते हुए कहा कि भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद से पीड़ित है। हाल ही में, हमने पहलगाम में आतंकवाद का सबसे बुरा रूप देखा। मैं इस दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़े मित्र देश के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। हमें स्पष्ट और एकमत से कहना होगा कि आतंकवाद पर कोई भी दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं है।

पहलगाम हमले का ज़िक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह हमला मानवता में विश्वास रखने वाले हर देश और व्यक्ति के लिए एक खुली चुनौती है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या कुछ देशों द्वारा आतंकवाद का खुला समर्थन हमें स्वीकार्य हो सकता है। हमें हर रूप और रंग के आतंकवाद का एकमत होकर विरोध करना होगा। यह मानवता के प्रति हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा, शांति और स्थिरता किसी भी देश के विकास का आधार होते हैं। लेकिन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद इस राह में बड़ी चुनौतियाँ हैं। आतंकवाद न केवल किसी देश की सुरक्षा के लिए, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक साझा चुनौती है। कोई भी देश, कोई भी समाज, कोई भी नागरिक खुद को इससे सुरक्षित नहीं मान सकता।

‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता पर ज़ोर दिया है। भारत ने संयुक्त सूचना अभियान का नेतृत्व करके अल-कायदा और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों से लड़ने की पहल की है। हमने आतंकवाद के वित्तपोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाई। इसमें आपके सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूँ।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: ट्रक और पिकअप की भिड़ंत से भीषण हादसा, एक महिला श्रद्धालु की मौत और कई घायल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.