Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विमान हादसे का जायजा लेने अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी, घायल से की मुलाकात

by Arpita Singh • June 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद पहुंचे है। उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायज़ा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अब तक इस दर्दनाक हादसे में 297 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 लोग जान गंवा बैठे। इनमें 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे। इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा, जिससे वहां मौजूद 56 लोगों की भी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी हादसे में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति रमेश विश्वास कुमार से भी मिलने की संभावना है, जो फिलहाल अस्पताल में इलाजरत हैं। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा ले चुके हैं।

सरकार ने विमान हादसे की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस हादसे को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.