Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार से की बात; कैप्टन बोले ‘हनुमान जी की कृपा से बचीं 180 जिंदगियां’

by Tarun Bhardwaj • October 2, 2026
PM Modi spoke to Flydubai's brave Captain Smit Machhar

पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार से की बात; कैप्टन बोले ‘हनुमान जी की कृपा से बचीं 180 जिंदगियां’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। फ्लाईदुबई (FZ1073) विमान में सह-पायलट द्वारा किए गए जानलेवा हमले और विमान क्रैश कराने की साजिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी के साथ उस खौफनाक मंजर और संकट के क्षणों का अनुभव साझा किया। फिलहाल कैप्टन स्मित संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

‘मैं हनुमान चालीसा का जाप कर रहा था’—कैप्टन स्मित

प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि जब कॉकपिट के अंदर सह-पायलट ने उन पर अचानक हमला कर दिया और विमान तेजी से नीचे गिरने लगा, तब वे निरंतर हनुमान चालीसा का जाप कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की कृपा और असीम साहस की बदौलत ही वे उस संकट से उबर पाए और विमान में सवार 180 यात्रियों की जान बच सकी।

प्रधानमंत्री ने उनके अदम्य साहस, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की दिल खोलकर सराहना की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इससे पूर्व पीएम मोदी ने पायलट की पत्नी और माता-पिता से भी फोन पर बात कर उन्हें हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिया था।

30,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट का खौफनाक संघर्ष

यह घटना उस समय हुई जब फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भर रही थी, तभी हवा में ही ओमान निवासी सह-पायलट ने कैप्टन स्मित पर जानलेवा हमला कर दिया और विमान को क्रैश कराने का प्रयास किया। कॉकपिट के भीतर दोनों पायलटों के बीच हुए इस खौफनाक संघर्ष के कारण विमान तेजी से अनियंत्रित होकर 17,400 फीट नीचे गिर गया।

गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने हमलावर को तुरंत दबोच लिया। कैप्टन की इसी त्वरित सतर्कता और सूझबूझ के चलते विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंड कराया जा सका।

वैश्विक स्तर पर मिली सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार को सच्चा ‘हीरो’ करार दिया है। कैप्टन की इस असाधारण बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक चर्चा हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई वैश्विक नेताओं ने उनकी बहादुरी की तारीफ की है।

इस बीच, गुजरात सरकार ने कैप्टन स्मित मच्छार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से सम्मानित करने का आधिकारिक एलान किया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: गांधी-शास्त्री जयंती पर राजघाट और विजय घाट पर पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026 पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया ‘उम्मीद की किरण’; पीएम मोदी की जमकर की तारीफ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 का सबसे बड़ा रन चेज कर दर्ज की शानदार जीत दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव और आशुतोष