Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने की आगरा के इन दो भाइयों से बात, मिलने के लिए भी बुलाया

by यूनिक समय • May 1, 2023
Advertisement
Ad

यूपी में आगरा के अछनेरा स्थित गांव कचौरा में दो भाइयों द्वारा पूरे गांव में पानी की पाईप लाइन डलवाई गई, जिससे की गांव में बसे सभी लोगों को मीठा पानी मिल सके. एक भाई कुंवर सिंह प्रधान हैं तो दूसरा भाई श्याम सिंह पूर्व फौजी हैं. दोनों भाइयों ने मिलकर अपनी जमा पूंजी गांव में पाइप लाइन डलवाने में खर्च कर दी. इस काम के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों भाइयों को बधाई दी और मन की बात के दौरान फोन करके कहा कि शाबाश, हमें नाज़ है तुम पर. इसके बाद से दोनों भाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दोनों भाइयों को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है. पीएमओ ऑफिस से जैसे ही इन भाईयो के पास फोन और मैसेज आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पूरे गांव के इस बात की जानकारी हुई तो गांव में जश्न मनाया जा रहा है. प्रधान कुंवर सिंह और पूर्व फौजी श्याम सिंह कहते हैं कि हमने 32 लाख रुपए खर्च करके पूरे गांव के लिए पानी की पाईप लाईन डलवाई थी.

दोनों भाईयों ने आगे बताया कि मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर हमसे लगभग दो मिनट बात की थी, लेकिन अब मन की बात के 100 एपिसोड के दौरान हमें पीएमओ कार्यालय से फोन और मैसेज आया, हमें बुलाया गया है. वहां पर हमारी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी, हमें पूरा कार्यक्रम एक मैसेज के जरिए भेजा गया है. दिल्ली स्थित पीएम के कार्यालय पर एक कार्यक्रम भी है, उसमें भी हमें शामिल होने के लिए कहा गया है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.