Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा : आज काशी में सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम मोदी, 28 KM तक होगी पुष्पवर्षा

by vaishali • March 9, 2024
Advertisement
Ad
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा:भाजपा से वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने के बाद आज काशी आ रहे पीएम मोदी का भव्य स्वागत की तैयारी है। इसी क्रम में पीएम के सड़क मार्ग पर भाजपा ने स्वागत के लिए 16 प्वाइंट बनाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे।

भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए पीएम मोदी के सड़क मार्ग रूट पर स्वागत के लिए 16 प्वाइंट भी बनाए हैं। एक पखवारे में ही दूसरी बार वाराणसी आ रहे पीएम मोदी 22 फरवरी को भी सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से बरेका गए थे। मगर, उस यात्रा में पीएम मोदी ने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाया था। शनिवार की शाम छह बजे के बाद पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगे तो पीएम कई जगहों पर कार से बाहर आकर भी लोगों का अभिवादन करेंगे।

पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.