Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Arvind Kejriwal: सीएए पर सियासी घमासान जारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

by vaishali • March 13, 2024
केजरीवाल

Arvind Kejriwal: सीएए पर सियासी घमासान जारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है। केंद्र सरकार के इस फैसले को आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है।

सीएए ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लागू करने का नोटिफिकेशन लागू कर दिया है। इसी के साथ ही अब देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है। जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है। केंद्र सरकार के इस फैसले को आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

क्या है नागरिकता संशोधन कानून?
नागरिकता संशोधन विधेयक से अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई अवैध प्रवासियों को नागरिकता के लिए पात्र बनाने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया गया है।

नागरिकता संशोधन विधेयक 9 दिसंबर 2019 को लोकसभा में प्रस्तावित किया गया था। 9 दिसंबर 2019 को ही विधेयक सदन से पारित हो गया। 11 दिसंबर 2019 को यह विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.