Fri, Oct 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज पर बड़ा अपडेट

by Tarun Bhardwaj • October 30, 2026
Prasidh Krishna ruled out of ODI series against New Zealand

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज पर बड़ा अपडेट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे (ODI) सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा को रिकवर होने और मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा। वह अपनी फिटनेस दोबारा हासिल करने के उद्देश्य से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए ‘इंडिया ए’ स्क्वाड से जुड़ेंगे।

नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज पर बड़ा अपडेट

युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय मुख्य टीम में शामिल रहेंगे। इसके बाद वह चौथे और पांचवें वनडे से बाहर रहकर ‘इंडिया ए’ टीम को जॉइन करेंगे, ताकि 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज के लिए रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी तैयारी पुख्ता कर सकें। दूसरी ओर, ‘इंडिया ए’ और ‘न्यूजीलैंड ए’ के बीच 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे मैच के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ‘इंडिया ए’ के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

पहले 3 वनडे मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

इंडिया ‘ए’ का अपडेटेड स्क्वाड

यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IND vs NZ 4th T20I: ऑकलैंड टी20 में न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 260 रनों का विशाल स्कोर; टीम इंडिया को 87 रनों से मिली बड़ी हार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार ऑकलैंड टी20 में न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 260 रनों का विशाल स्कोर खराब मौसम के चलते एक दिन टला ‘INDIA’ ब्लॉक का जन-महाभियोग कार्यक्रम किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी साध्वी इंदुलेखा ने भगवान बांके बिहारी जी के लिए रखा दूसरा करवाचौथ का व्रत; नंदगांव में खोला पारण मथुरा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बदला मौसम का मिजाज