Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रयागराज- महाकुंभ भगदड़ हादसे को लेकर पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात

by Arpita Singh • January 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाकुंभ में मंगलवार की रात भीड़ बढ़ने की वजह से भगदड़ मच गई। यह दर्दनाक हादसा रात के करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ। इस महाकुंभ भगदड़ हादसे में अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। फिल्हाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले मची, महाकुंभ भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नजर बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली है। इसके साथ ही पीएम ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की है। उन्होंने यूपी सरकार को केंद्र से पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है।

मौनी अमावस्या पर स्नान को लेकर करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे थे जिसकी वजह से संगम नोज पर स्नान को लेकर भगदड़ हुई। बता दें की मेला क्षेत्र में कुछ लोग दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए और उनके गिरने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बनी। हालात बिगड़ते ही तुरंत एम्बुलेंसों को मौके पर बुलाया गया और 25 से 30 लोगों को महाकुंभ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत प्रयागराज के दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.