Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भविष्यवाणी: महाराष्ट्र के बाद अगला नंबर झारखंड का, गिर सकती है हेमंत सोरेन सरकार

by Raju Chaurasia • July 11, 2022
Advertisement
Ad

रांची। झारखंड में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन कर सरकार बनाई थी। लेकिन अब झारखंड की सियासत में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। भोपाल के रहने वाले ज्योतिष पंडित अरविंद तिवारी ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि अगस्त के महीने में झारखंड की सरकार गिर सकती है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में झारखंड में हेमेंत सोरेन की सरकार गिरेगी और भाजपा के सहयोग से एक नया चेहरा या हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचाने की कोशिश करेंगे।

Jharkhand Hemant Soren government may fall in August astrology predicted bjp JMM congress pwt

 

अरविंद तिवारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिसकी राशि मकर है और शनि का प्रवेश वक्री गति से 13 जुलाई से इसी राशि में हो रहा है। वर्तमान में कांग्रेस की कुंडली भी बेहद कमजोर है। राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के प्रमुख तेजस्वी यादव की कुंडली भी वर्तमान में बेहद कमजोर बनी हुई है इस बात की संभावना है कि कांग्रेस और आरजेडी तथा जेएमएम से विधायक टूट कर एक नया गुट बनाएं और इसी गुट को अपने साथ मिलाकर भाजपा नई सरकार बना सकती है।

पंडित अरविंद तिवारी ने कहा- झारखंड में शिबू सोरेन के बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को हुआ। हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर 2019 को झारखंड के सीएम के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण किया किया। हेमंत सोरेन की जन्म कुंडली तुला लग्न वा कन्या राशि के जातक है। वर्तमान में उनके ऊपर शनि की महादशा चल रही है और 13 जुलाई के बाद शनि वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके चलते उनकी सरकार को खतरा पैदा हो सकता है। जिससे अगस्त के पहले सप्ताह के बाद ही सोरेन की सरकार गिर सकती है और उनको भविष्य में भारतीय जनता पार्टी की मदद लेना पड़ सकता है या फिर बागी विधायक भाजपा को समर्थन देकर किसी दूसरे चेहरे को सीएम बनाने की मांग करें।

बता दें कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सोशल मीडिया में यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए थे। बहुत से यूजर्स ने सोशल मीडिया में कमेंट करते हुए कहा था कि अगला नंबर अब झारखंड का है। इसी बीच पंडित अरविंद तिवारी ने अपनी भविष्यवाणी की है।

झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को सबसे ज्यादा 30 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 16 और आरजेडी को एक सीट मिली थी। बीजेपी के खाते में 25 सीटें आईं थी। जिसके बाद JMM ने कांग्रेस और आरजेडी से गठबंधन करके सरकार बनाई थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.