Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भगवान की चौखट पर गर्भवती महिला ने दम तोड़ा, मचा कोहराम

by यूनिक समय • April 25, 2021
Advertisement
Ad

स्वास्थ्य संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। भगवान की चौखट पर कराहती एक महिला ने दम तोड़ा तो कोहराम मच गया। यकीन नहीं हो रहा है कि महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के पहले गेट पर कोरोना संक्रमित सात माह की गर्भवती महिला ने उपचार से पहले ही गेट पर दम तोड़ दिए जाने की घटना को देख लीजिए।

जानकारी के अनुसार हाथरस निवासी 45 वर्षीय सात माह की गर्भवती महिला को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। बताया जाता है कि उपचार के लिए आगरा ले जाया गया ।

उसको किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया तो रिफाइनरी के पास पलस हॉस्पीटल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

जिला अस्पताल पर उपचार से पहले ही महिला ने गेट पर ही दम तोड़ दिया। फिर क्या परिजनों में हाहाकार मच गया। लोगों के साथ- साथ अस्पताल के डॉक्टरों का भी हृदय जवाब दे गया है।-

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.