Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IMD के 150वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने लांच किया मिशन मौसम

by Arpita Singh • January 14, 2025
मिशन मौसम

IMD के 150वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने लांच किया मिशन मौसम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के समारोह में भाग लिया। इस समारोह में उन्होंने ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ किया। मोदी जी ने कहा कि आज मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थानांतरित होते है। हमारे यहां इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। ये दिन भारतीय परंपरा में बहुत अहम माना गया है। मैं इस अवसर पर सभी देशवासियों को, मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।

उन्होंने कहा कि भारत एक क्लाइमेट-स्मार्ट राष्ट्र बने इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ लांच किया है। मिशन मौसम टिकाऊ भविष्य और भविष्य की तत्परता को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

उन्होंने कहा, आज हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD की स्थापना के 150 वर्ष मना रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है बल्कि ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है। IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी हिस्सा बनी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.