Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रधानमंत्री मोदी को रूस से विक्ट्री डे परेड में शामिल होने का आया निमंत्रण

by Arpita Singh • April 9, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस द्वारा विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत यूनियन की जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जाएगी। रूस की ओर से इस वर्ष के विक्ट्री डे परेड में पीएम मोदी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

9 मई को मॉस्को के ऐतिहासिक रेड स्क्वायर पर होने वाला यह आयोजन दुनिया भर में सुर्खियों में रहता है। हर साल विक्ट्री डे परेड में रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है। रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने पुष्टि की कि भारत के प्रधानमंत्री को इस समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है और उनकी यात्रा की तैयारी की जा रही है।

दूसरे विश्व युद्ध में, जर्मन नाजी सेना ने सोवियत यूनियन पर भीषण आक्रमण किया था, लेकिन 1945 में सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक निर्णायक आक्रामक अभियान शुरू किया। इस संघर्ष का समापन 9 मई को जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण से हुआ, जिसे विक्ट्री डे के रूप में मनाया जाता है।

पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया था, जो करीब पांच साल में उनकी पहली यात्रा थी। इससे पहले, उन्होंने 2019 में रूस के व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है, हालांकि पुतिन की भारत यात्रा की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.