Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मध्य प्रदेश के धार में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

by manish • October 5, 2023

मध्य प्रदेश के धार में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में घोटाले हुए। किसी में कोई जांच नहीं हुई। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र द्वारा ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अडानी जी का हजारों करोड़ों का लोन किस आधार पर माफ किया गया।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए धार जिले में पहुंची थीं। चुनावी रैली में पहुंचने से पहले उन्होंने मोहनखेड़ा स्थित एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे सीधे रैली स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने ताबड़तोड़ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश और यहां की जनता से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाता याद दिलाया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी पार्टियों कहती हैं कि हमनें युवाओं को रोजगार दिलाया है। लेकिन सच कौन कह रहा है, इसका किसी को पता नहीं है। प्रियंका ने कहा कि 18 वर्षों में 17000 से ज्यादा युवा आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में आप खुद से पहचान करिए कि कौन क्या कर रहा है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि एमपी में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यहां सिर्फ घोटाले कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार ईडी को वहां भेजती है, जहां उनके विरोधी हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.