Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, नोटों की खेती करने वालों ने कृषि बिल बनाए

by यूनिक समय • February 23, 2021
Advertisement
Ad

महेश वाष्र्णेय
यूनिक समय, मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांंधी ने कि सानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर संघर्ष में उनके साथ है। घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार के आते ही सबसे पहले कृषि बिलों को रद्द किया जाएगा। श्रीमती गांधी बोली.. वह इस बात से हैरान हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी मंत्री यह आरोप लगाते हैं कि विपक्षी दल किसानों को बरगला कर रहे हैं। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।

श्रीमती गांधी मंगलवार को सौंख रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पालीखेड़ा में आयोजित किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित कर रही थीं। कृषि बिलों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि बिलों के कानून को किसी किसान नहीं बल्कि नोटों की खेती करने वालों ने बनाया। वर्ष 2021-22 के पेश किए गए केंद्रीय बजट में कई कंपनियों को बिक्री करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैंं। इनमेंं हवाई अड्डे, पेट्रोलियम कंपनी, एलआईसी आदि शामिल हैं। कहा कि यह तो शुक्र करिए कि पिछली सरकारों ने कुछ बनाया तो आपने बेचने का सिलसिला शुरु कर दिया। श्रीमती गांधी ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने खरबपति मित्रों को खूब मजबूत बनाया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा एवं केंद्र सरकार के किसान आंदोलन में शामिल नेताओं का अपमान करने पर तुले हैं। वह किसी की आतंकवादी, किसी को खालिस्तानी, किसी को देशद्रोही तक बता रहे हैं। यह किसानों का अपमान नहीं है तो क्या है। श्रीमती गांधी ने उनके भाई सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के प्रति संवेदना जताई और संसद में दो मिनट का मौन रखने का आह्वान किया, लेकिन भाजपा के मंत्री और सांसद मौन रखने के लिए खड़े तक नहीं हुए। कहा कि देश का इतिहास रहा है कि जनता जर्नादन अहंकारी सरकार को सिखाती है। श्रीमती गांधी ने महापंचायत के आखिरी में देश के किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की याद में दो मिनट का मौन कराया।

जय जवान-जय किसान नारों के साथ अपना भाषण समाप्त किया।किसान महापंचायत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पाठक एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने श्रीमती प्रियंका गांधी को स्मृति चिहन भेंट किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , दीपेंद्र हुड्डा, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, विवेक बंसल, जुबेर खान, राशिद अल्वी नसीमुद्दीन सिद्धकी, प्रदीप आदित्य जैन, रोहित राणा, ओमवीर यादव, प्रीति सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, विक्रम बाल्मीकि, विपुल पाठक, शालू अग्रवाल, नीलम कुलश्रेष्ठ, दिनेश पाठक तथा चंद्र मोहन जायसवाल आदि उपस्थित थे।

किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़
को लेकर कांग्रेस कठघरे में
मथुरा। मंगलवार को कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ को लेकर अंगुली उठने लगी। कहा जाने लगा कि रुपये देकर भीड़ एकत्रित की गई है। किसान महापंचायत में आगरा मंडल भर से कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे। भीड़ को देखकर कांग्रेस नेता काफी गदगद नजर आ रहे थे। यह भीड़ विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान वोटों में कितनी तब्दील होती है, यह समय बताएगा।

कहीं गोवर्धन पर्वत को सरकार न बेच दें, बचाकर रखना है
मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार का करारा प्रहार किया। कृष्ण की नगरी की जनता को आगाह करते हुए कहा कि यह सरकार देश की बड़ी कंपनियों को बेच रही है तो यह सरकार गोवर्धन पर्वत को कहीं बेच ना दे, उसे बचाकर रखिए।
भगवान श्रीकृष्ण ही तोड़ेंगे मोदी सरकार का अहंकार
मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को अहंकारी करार दिया। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली से विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ही इस सरकार के अहंकार को तोड़ेंगे। धर्म जो कहता है, वह यही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.