Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भ्रूण हत्या रोकने को जनजागरुकता रैली

by यूनिक समय • March 8, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ विभाग के बैनर तले निकाली गई  जन जागरूकता रैली उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रचना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर कचहरी कलक्ट्रेट सिविल लाइन राजीव भवन होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय समापन हुई। डा. रचना गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  पर इस रैली का उद्देश्य भ्रूण परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र अग्रवाल ,शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल डॉ. मानपाल  सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, जिला स्वास्थ्य  शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आर  के सिंह, शहरी स्वास्थ्य मिशन की कोर्डिनेटर फोजिया खानम,भारत भूषण, कुलदीप सिंह, टीसी आईएचएस पीएसआई के प्रतिनिधि शैलेश तिवारी एवं अक्षय प्रताप सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.