Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फर्जी मुकदमे में पंजाब पुलिस को लौटना पड़ा, शहर के एक सर्राफा व्यवसायी को गिरफ्तार करने आई थी

by यूनिक समय • March 4, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी को गिरफ्तार करने आई पंजाब पुलिस को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। शहर की पुलिस ने भी पंजाब पुलिस के सामने नाराजगी जाहिर की। बताते चलें कि पीके ज्वैलर्स के मालिक प्रवीण अग्रवाल ने लुधियाना निवासी ज्ञानेंद्र सूद और उसके भाई योगेश्वर सूद के खिलाफ कोतवाली मथुरा में धोखाधड़ी,अमानत में ख्यानत की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में मथुरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर लुधियाना जाकर एक अभियुक्त योगेश्वर सूद को गिरफ्तार कर लिया । उसका भाई ज्ञानेंद्र सूद वहां से फरार चल रहा है।

उधर गिरफ्तार जालसाज योगेश्वर के बड़े भाई ज्ञानेंद्र सूद ने मोर्चा बंदी के तहत थाना सदर लुधियाना पंजाब में प्रवीण अग्रवाल एवं प्रभात अग्रवाल आदि के विरुद्ध एक फर्जी मुकदमा लिखा दिया। उसके बादं लुधियाना से पुलिस टीम कल मथुरा आई थी। पंजाब पुलिस ने पीके ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर मौजूद प्रवीण अग्रवाल को उठा लिया।

फिर अपने साथ ले जाने लगी, लेकिन काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। स्थिति बिगड़ती देख पंजाब पुलिस प्रवीण अग्रवाल को कोतवाली ले गई। इस बीच कोतवाली पर सर्राफा व्यवसाई और व्यापारी नेता पहुंच गए। पंजाब पुलिस को बताया गया कि सूद ने फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया है आप बिना जांच करें कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकते हैं। कोतवाली पुलिस ने भी पंजाब पुलिस के सामने नाराजगी जाहिर की। अपने को घिरता देख पंजाब पुलिस प्रवीण अग्रवाल को सुपुर्दगी में देकर लुधियाना लौट गई। इस बीच लुधियाना पुलिस ने प्रवीण अग्रवाल समेत कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.