Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंजाब: झगड़ा सुलझाने गए SI की गोली मारकर की हत्या, 2 पुलिसकर्मी घायल

by Arpita Singh • April 10, 2025
SI की गोली मारकर हत्या

पंजाब: झगड़ा सुलझाने गए SI की गोली मारकर की हत्या, 2 पुलिसकर्मी घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। तरनतारन के कोट मोहम्मद खान गांव में दो गुटों के बीच विवाद शांत कराने गए सब-इंस्पेक्टर (SI) चरणजीत सिंह की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोट मोहम्मद खान गांव में दो पक्षों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात जब दोनों पक्षों में फिर से झड़प हुई, तो पुलिस को ऑनलाइन शिकायत मिली। श्री गोइंदवाल साहिब थाने के सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें चरणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों को रोकने की कोशिश में दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल सब-इंस्पेक्टर (SI) चरणजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी फिरोजपुर रेंज के एसएसपी हरमन बीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में सरपंच समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के सरपंच ने पुलिस की मौजूदगी में सब-इंस्पेक्टर की हत्या कर दी। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की बहादुरी को सलाम करते हुए उनके परिवार को 2 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.